Headlines

इसी माह के अंत तक प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकने लगेंगी ट्रेनें



भास्कर संवाददाता | हरदा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन पर 20 करोड़ 05 लाख रुपए की लागत से निर्माण और विकास कार्य चल रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू नहीं होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जोनल रेल उपयोगिता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य सुयोग सोनी ने डीआरएम व जीएम से मोबाइल पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर एक की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इसी माह के अंत तक प्लेटफार्म नंबर एक पर इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू हो सकता है। प्लेटफार्म नंबर 1 के एस्कलेटर व लिफ्ट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *