![]()
रोहतक के ब्लॉक लाखनमाजरा के गांव गिरावड़ में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक की पहचान बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले संजय के रूप में हुई, पिछले काफी समय से गिरावड़ गांव में किराए के मकान में रहता था। संजय व उसका दोस्त पूर्ण गांव में ही ठेकेदार सुनील के पास मछली पालन का काम करते थे। दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और पूर्ण ने संजय की गला घोंटकर हत्या कर दी। 12 साल के बेटे से पुलिस ने की पूछताछ
संजय की हत्या करने के बाद आरोपी पूर्ण मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के 12 साल के बेटे से भी पूछताछ की, जिसने पुलिस को घटना के बारे में बताया। हत्या के पीछे का असली कारण क्या रहा, यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले में कर रही जांच
लाखनमाजरा थाना के इंचार्ज अनिल ने बताया कि उन्हें गांव गिरावड़ में एक युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बिहार में सूचना दे दी है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Source link
रोहतक में युवक की गला घोंटकर हत्या:दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, मछली पालन का करते थे काम
