Headlines

कैमूर- शहीद जवान की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च:3 साल की बेटी ने हाथ में मोमबत्ती लेकर मांगा न्याय, फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग




सेना के जवान शत्रुघ्न यादव को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के विरोध में रामगढ़ बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों स्थानीय निवासी, ग्रामीण और युवाओं ने हिस्सा लिया। यह मार्च सहुका से शुरू होकर दुर्गा चौक, कॉलेज मार्ग होते हुए स्थानीय थाने तक पहुंचा। यहां लोगों ने हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। 3 साल की बेटी ने हाथ में मोमबत्ती लेकर मांगा पिता के लिए न्याय कैंडल मार्च के दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब शहीद जवान की 3 वर्षीय बेटी रिवांशी हाथ में जलती मोमबत्ती लेकर अपने पिता के लिए न्याय की मांग करती दिखी। उसकी आंखों में आंसू और मासूमियत देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। 15-20 दिन की बच्ची, अभी नहीं हुआ नामकरण परिजनों ने बताया कि शत्रुघ्न यादव अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं। इनमें से एक बच्ची की उम्र महज 15 से 20 दिन है। उसका अभी नामकरण भी नहीं हो सका है। चार नामजद आरोपियों में एक अब भी फरार प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने पुलिस और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया। लोगों ने कहा कि मामले में नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरत रहा है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो हाईवे जाम और ट्रेन रोकने की चेतावनी ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं करता और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराता, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जांच सीबीआई या ईडी से कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर नेशनल हाईवे जाम करने और ट्रेन रोकने जैसे कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *