Headlines

हिमाचल में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत:एक गंभीर से घायल, सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी से करीब 8 किलोमीटर दूर एनएच 305 पर हरिपुर के पास सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवाल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कार सवाल गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार- यह हादसा सोमवार रात 3:30 बजे हुआ। राहत एवं बचाव कार्य सुबह 8 बजे तक चलता रहा। मृतकों की अभी पहचान होनी बाकी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर मौके पर पहुंच गए। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *