Headlines

Rohtak Agniveer Bharti 2026 | Admit Card Download Start & Rally Details



अंबाला मुख्यालय आरटीजी जोन के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती का आयोजन 20 से 27 जुलाई 2026 तक रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में किया जाएगा। इस रैली के लिए प्रवेश पत्र आज से आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

.

रोहतक भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह भर्ती रैली सोनीपत, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ये अभ्यर्थी भी हो सकेंगे शामिल

इसके अतिरिक्त, हरियाणा के सभी जिलों के वे अभ्यर्थी भी इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने केंद्रीय श्रेणी के तहत जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जूनियर कमीशंड अधिकारी कैटरिंग और हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की है।

जरूरी दस्तावेज होंगे आवश्यक

अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचना होगा। नशीले पदार्थों का सेवन या कब्जे में मिलने पर संबंधित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *