Headlines

बिलासपुर में उद्यान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा:अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, 3 मवेशी जब्त, कबाड़ हटाने 24 घंटे की मोहलत




बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित तुलसी आवास के ब्लॉक नंबर-5 में नगर निगम ने उद्यान की शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध डेयरी हटाई गई और तीन मवेशियों को जब्त कर मोपका गौठान भेज दिया गया। कॉलोनीवासियों ने रामकुमार साहू पर उद्यान की जमीन पर अवैध कब्जा कर डेयरी और कबाड़ रखने की शिकायत नगर निगम कमिश्नर और बेलतरा विधायक से की थी। शिकायत पर निगम की अतिक्रमण टीम दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी परिवार की महिलाओं ने विरोध किया। शिकायत करने वाली कॉलोनी की महिलाओं और अतिक्रमणकारियों के बीच कहासुनी और विवाद भी हुआ। निगम कर्मियों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि विवाद महिलाओं के बीच हुआ था। तीन मवेशी जब्त, 24 घंटे की मोहलत अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते के संतोष वर्मा ने बताया कि मौके से तीन मवेशियों को जब्त कर मोपका गौठान भेज दिया गया है। वहीं, कबाड़ और ऑटो हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। तय समय में सामान नहीं हटाने पर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *