Headlines

गुदड़ी आवासीय विद्यालय में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप:54 छात्राओं की हुई जांच, 10 में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि; सभी अस्पताल में भर्ती




चाईबासा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के बेगुना गांव के पास स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में मलेरिया का संक्रमण फैल गया है। कई बच्चियों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद सोनुआ अस्पताल की मेडिकल टीम विद्यालय पहुंची। कैंप लगाकर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। कुल 54 बच्चियों की जांच में 13 मलेरिया पॉजिटिव पाई गईं। इनमें से 10 बच्चियों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया संक्रमित सभी 13 छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। अन्य छात्राओं की सेहत पर भी निगरानी एक साथ 13 छात्राओं के मलेरिया संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय की स्थिति पर नजर बढ़ा दी है। अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य की भी लगातार निगरानी की जा रही है। मेडिकल टीम ने आवश्यक जांच करने के साथ छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन को चिकित्सकीय सलाह दी है। विद्यालय परिसर में मच्छरों के प्रकोप और संक्रमण के संभावित कारणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने बच्चियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। मेडिकल टीम के कैंप लगाने के बाद संक्रमित छात्राओं की पहचान हो सकी और उन्हें समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट विद्यालय में एक साथ इतने मलेरिया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, संक्रमण किस वजह से फैला और यह कितने समय से विद्यालय में मौजूद था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही संक्रमण के स्रोत और स्थिति की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल संक्रमित बच्चियों का अस्पताल में इलाज जारी है और विद्यालय में मौजूद अन्य छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *