Headlines

विधायक के इंतजार में रद्द हुआ दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर:पानसेमल में 200 दिव्यांग खाली हाथ लौटे; जनपद अध्यक्ष बोलीं- एक सप्ताह पहले बताया था




बड़वानी के पानसेमल में सोमवार को दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर रद्द हो गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए विधायक श्याम बर्डे के नहीं पहुंचने पर कार्यक्रम रद्द करने की बात सामने आई। करीब 200 दिव्यांग सुबह जनपद पंचायत परिसर पहुंचे थे। उपकरण लेने पहुंचे कई लाभार्थी बिना उपकरण लिए वापस लौट गए। शिविर के लिए सभी इंतजाम पूरे थे यह शिविर भारत सरकार की योजना के तहत 76वें सामाजिक अधिकारिता शिविर (ALIMCO) का हिस्सा था। कार्यक्रम 21 सितंबर को जनपद पंचायत पानसेमल में होना था। शिविर के लिए टेंट समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए थे और उपकरण भी पहुंच चुके थे। दिव्यांग लाभार्थी परिवार के सदस्यों के साथ सुबह से ही शिविर स्थल पहुंचने लगे थे। कई लाभार्थी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरणों पर बैठ भी गए थे। जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री-कलेक्टर से शिकायत की जनपद पंचायत पानसेमल अध्यक्ष शीला वसावे ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि विधायक के नहीं आने के कारण कार्यक्रम रद्द होने से दिव्यांगों को परेशानी हुई। उन्होंने कार्यक्रम दोबारा कराने और लाभार्थियों को जल्द उपकरण देने की मांग की है। शीला वसावे ने बताया कि पानसेमल और खेतिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उनके मुताबिक विधायक को एक सप्ताह पहले कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। विभाग ने कहा- जिला स्तर से मिले आदेश पर रद्द हुआ शिविर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शिविर के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी थीं और करीब 200 दिव्यांग उपकरण लेने पहुंचे थे। जिला स्तर से मिले आदेश के बाद कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। सामाजिक न्याय विभाग के जिला प्रभारी विशाल बडोले ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक श्याम बर्डे को 11 सितंबर को पत्र भेजकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। पत्र की प्राप्ति भी ली गई थी। दूसरी तारीख पर बांटे जाएंगे उपकरण विभाग के मुताबिक विधायक कार्यालय को मौखिक रूप से भी कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। बडोले ने बताया कि विधायक की व्यस्तता के चलते निर्धारित कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि विधायक से चर्चा के बाद शिविर के लिए दूसरी तारीख तय की गई है। तय तारीख पर दिव्यांग लाभार्थियों को उनके लिए स्वीकृत उपकरण वितरित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *