![]()
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में मंगलवार को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में दायित्व कोई पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन के माध्यम से सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। कार्यकर्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रियता से भाग लें और पीएम मोदी के सुशासन को हर घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोनों ही ओबीसी समाज से आते हैं, इसलिए इस मोर्चे की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। अब जानिए, ओबीसी कार्यक्रम में BJP की रणनीति.. समारोह में ये नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, सांसद धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याना, सुनील सांगवान, तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा, गोपाल शर्मा, वेद फुल्ला, सत्यप्रकाश जरावता और प्रदेश मंत्री मदन चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
बीजेपी OBC मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने संभाला पद:पंचकूला में CM सैनी समेत कई नेता पहुंचे; प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- हारी सीटों पर मजबूती का संकल्प लें
