Headlines

बाइक को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मारी:देवर की तेरहवीं से लौट रही महिला घायल, पन्ना अस्पताल में भर्ती




पन्ना जिले के मनोर गांव के पास मंगलवार को देवर की तेरहवीं से भाई के साथ बाइक पर लौट रही 50 वर्षीय महिला को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि बाइक चला रहा उनका भाई बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, मनोर गांव की रहने वाली पुत्ती बाई (50 वर्ष) पति स्वामी आदिवासी, अपने भाई बिट्टू के साथ मोटरसाइकिल से देवर की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मनोर गांव के पास हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे पुत्ती बाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सिर और चेहरे पर आईं गंभीर चोटें हादसे के वक्त पीछे से आ रहे अन्य परिजनों ने घायल पुत्ती बाई को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत उन्हें पन्ना जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *