Headlines

हिमाचल में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा:अगले 5 दिन बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट, अभी मानसून की विदाई नहीं




हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है, जबकि पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। प्रदेश में गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले पांच दिन कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 24 और 25 सितंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान अभी सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक अधिक चल रहा है। कल से तापमान में गिरावट शुरू होगी। 25 सितंबर है मानसून की सामान्य विदाई तारीख हिमाचल से मानसून की विदाई की नॉर्मल डेट 25 सितंबर है। इस बार मानसून की विदाई में कुछ दिन की देरी होने के आसार हैं। पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू होने के बावजूद हिमाचल में मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है। सीजन में सामान्य से 12% कम बारिश इस मानसून सीजन में 1 जून से 22 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 711.4 मिलीमीटर होती है, जबकि इस बार 628.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। राज्य के 8 जिलों में सामान्य से कम और 4 जिलों में नॉर्मल से ज्यादा बादल बरसे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *