Headlines

पत्नी ने कॉलर पकड़ा पति के जड़ दिए दो थप्पड़:बोली बता किसके साथ भागी हूँ लुधियाना में लव मैरिज का हाई-वोल्टेज ड्रामा




लुधियाना में एक लव मैरिज का बेहद ड्रामाई और हैरान करने वाला अंजाम सामने आया है। मामला मानवाधिकार संगठन (मालवा जोन) की प्रधान कमलजीत कौर के दफ्तर का है जहां एक पति-पत्नी अपना घरेलू विवाद सुलझाने और समझौता करने पहुंचे थे। लेकिन पंचायत के दौरान ही बातचीत इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो भी सामने आया है,जिसने पूरे मामले को गरमा दिया है। वीडियो में क्या है: मेरी इज्जत खराब कर दी… सामने आए वीडियो में पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के की मां ने पंचायत में आरोप लगाया कि लड़की किसी के साथ भाग रही थी। यह सुनते ही पत्नी आगबबूला हो जाती हैं। वह गुस्से में अपने पति से कहती है- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी बता किसके साथ भागी थी इतना कहते ही पत्नी पूजा भड़क उठती है। वह अपने पति को गले (कॉलर) से पकड़ लेती है और जोरदार दो थप्पड़ जड़ देती है। कौन हैं पति-पत्नी और कैसे हुई थी शादी? पत्नी की बैकग्राउंड: लड़की का नाम पूजा रानी है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के गांव पिंडारी की रहने वाली है। पति की बैकग्राउंड: लड़का मंजिंदर सिंह लुधियाना का ही रहने वाला है और वह चुप्पकी गांव में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। कैसे हुआ प्यार: दोनों पहले एक ही जगह पर काम करते थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने लव मैरिज कर ली। बता दें कि पूजा रानी की यह दूसरी शादी है। विवाद की असली वजह: किसने क्या लगाए आरोप? समझौते की मेज तक पहुंचने से पहले ही दोनों परिवारों के बीच विवाद काफी गहरा चुका था। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं पति और ससुराल वालों के आरोप: लड़के के परिवार का आरोप है कि पूजा छिपकर अपने पहले पति के पास जाती है। इसके अलावा वह अपनी बेटी से भी मिलने जाती है जिसे लेकर घर में क्लेश रहता है। विवाद के दिन लड़के की मां ने यह तक कह दिया कि पूजा किसी और के साथ भागने की फिराक में थी इसी बात ने आग में घी का काम किया। पत्नी पूजा के आरोप: दूसरी तरफ पूजा का साफ कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। उसने विशेष रूप से अपनी जेठानी पर आरोप लगाया है कि वह उसे बिना बात के तंग करती है और घर में विवाद पैदा करती है। समझौता करने पहुंचे थे ,पर बात और बिगड़ गई दोनों का झगड़ा जब घर की चारदीवारी से बाहर निकला तो वे अपना घर बचाने की आखिरी उम्मीद लेकर मानवाधिकार संगठन की मालवा जोन प्रधान कमलजीत कौर के ऑफिस पहुंचे थे। मकसद था कि दोनों बैठकर गिले-शिकवे दूर करें और एक समझौते पर पहुंचें। लेकिन शक और आरोपों की बुनियाद इतनी गहरी हो चुकी थी कि बात सुलझने के बजाय मारपीट में बदल गई। फिलहाल इस थप्पड़ कांड के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और गहरी हो गई है। दोनों ने पंचायतीं तलाक लेलिया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *