Headlines

डबवाली में डॉगी "जेरी" मिसिंग, सीसीटीवी वायरल, 25000 इनाम:स्कूटी सवार ले जाते दिखे, रेस्टोरेंट मालिक बोले-टेंशन हुई, परिवार का मेंबर था




सिरसा जिले के डबवाली शहर में डॉगी “जेरी” मिसिंग मामले में सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति उसे लेकर जाते हुए कैद हो गए। जिसमें 50-55 साल का व्यक्ति स्कूटी चलाते हुए दिख रहा है और पीछे बैठा युवक “जेरी” को पकड़े हुए हैं। रेलवे स्टेशन की ओर से जाते समय उनकी लास्ट सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। जानकारी के अनुसार, यह डॉगी 18 सितंबर को मिसिंग हुआ था। इस “जेरी” के मालिक और उनका परिवार पिछले पांच दिनों से उसे तलाश रहा है। कल मंगलवार को परिवार को किसी जानकार के जरिए पता चला और मेन बाजार मेडिकल शॉप वाली गली से एक सीसीटीवी मिला, जिसमें “जेरी” का सुराग लगा। इससे परिवार को कुछ हौसला मिला है और उसके मिल जाने की उम्मीद हुई। इस डॉगी के मालिक है राजीव कुमार बंसल, जो परिवार सहित गोली चौक नजदीक पुलिस चौकी के पास झंडा वाली गली में रहते हैं। राजीव बंसल का मैरिज पैलेस है और रिगल फूड नाम से फाइल डाइन रेस्टोरेंट है। आज बुधवार को भी परिवार आगे की सीसीटीवी तलाश कर उसका पता लगाएगा। इस बारे में परिवार पुलिस को भी मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कराएगा। परिवार ने “जेरी” के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए देने का इनाम भी रखा है। जानिए पूरा मामला शाम को “जेरी” से करते थे मस्ती, थकान उतर जाती थी डॉगी “जेरी” के मालिक राजीव कुमार बंसल ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, हम परिवार में सात से आठ मेंबर है और “जेरी” से सभी लगाव है। वह कभी घर से बाहर जाता ही नहीं था और शांत स्वभाव का था। वह मेरे पास ही बेड पर सोता था और काम के बाद शाम को घर आते तो थकान होती है। ऐसे में वे सभी “जेरी” के साथ शाम को मस्ती करते थे। वह टेडी बीयर की तरह था। मिसिंग होने से सब टेंशन में जब से “जेरी” मिसिंग हुआ है तो टेंशन सी रहती है और किसी का मन नहीं लग रहा। सभी उदास है। यदि कोई घर पर आता था तो उसके पांव के पास बैठा रहता था। किसी को कुछ नहीं कहता था। वह परिवार का एक मेंबर था, जिसका न मिलने का सभी को दु:ख है। तीन साल पहले दोस्त से लेकर राजीव बंसल ने बताया, किलियांवाली में हरराज सिंह नाम से उनका दोस्त है। करीब सवा तीन साल पहले उनसे ही “जेरी” को लेकर आए थे। उस समय उनके बेटे की रिस्पेशन पार्टी कार्यक्रम था। उनका भोज कार्यक्रम का काम उनके पास था। उनके घर पर “पगडाऊ” नस्ल की फिमेल डॉगी और कुछ पिल्ले थे। वो उनको पसंद आ गए। 22 फरवरी को मनाया था केक काटकर जन्मदिन तभी काम के पैसों में से ही कुछ छूट कर उनको ये “जेरी” दिया था। 22 फरवरी 2023 को वे इसे घर लाए थे और इसी दिन “जेरी” का केक काटकर जन्मदिन मानते हैं। पिछला जन्मदिन भी बच्चों व परिवार के साथ केक काटकर मनाया था। हो सकता है गलती से ले गए, सही सूचना पर मिलेगा इनाम डबवाली निवासी राजीव बंसल ने बताया, डॉगी “जेरी” की यह पगडाऊ नस्ल बहुत ही शांत स्वभाव की होती है और न ही ज्यादा भौंकता है। जहां रहता है, वहां अपना बना लेता है। तभी इसे वे उठाकर ले गए। वरना भौंकने या खाने वालो डॉगी को कोई हाथ नहीं लगाता। अब सीसीटीवी फुटेज मिली है। उनका हम पता लगा रहे हैं और दोनों का पीछा किया जा रहा है। संभव है कि दोनों गलती से डॉगी उठा के गए होंगे। यह मामला एक डॉगी का नहीं, दोस्त का है। उन्होंने “जेरी” पर ₹25000 का पुरस्कार रखा है। अगर स्कूटी सवार भी जेरी को वापिस करते हैं तो उन्हें भी इनाम दिया जाएगा। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। सीसीटीवी फुटेज वायरल कर रहे हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार है। कोई भी इनको दोनों को बॉडी लैंग्वेज से पहचान सकते हैं। दोनों डबवाली शहर के प्रतीत हो रहे हैं। सही सूचना देने वाले को ₹25000 का पुरस्कार दिया जाएगा। “जेरी” के साथ मालिक व परिवार की कुछ तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *