![]()
भिवानी के हांसी रोड स्थित आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में जारी 5 दिवसीय नमो क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची। मुकाबले का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश कोच, जगदीश कोच और कप्तान सिंह ने किया। वहीं दोपहर के मुकाबले का शुभारंभ महिला बाल विकास हरियाणा की चेयरमैन सुनीता दांगी, बीजेपी नेत्री बबीता तंवर, आरपीएस प्राचार्या कीर्ति आहूजा और बीजेपी नेता रविन्द्र बापोड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय कर किया। हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश कोच ने कहा कि नशा हमारे घरों तक पहुंच गया है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल अच्छा माध्यम है। युवा खेल मैदान में जाएंगे तो नशे जैसी बुराई से दूर रहेंगे। माता पिता अपने बच्चों पर ध्यान रखे। डोपिंग की बात बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ कोच व अखाड़े जल्दी रिजल्ट लाने के लिए प्रोटीन के नाम पर नशे युक्त प्रोटीन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में है। डोपिंग के कारण एशियन गेम्स में हमारे तीन खिलाड़ी वंचित रह गए, जिसके चलते एशियन गेम्स में हमारे 15 ही खिलाड़ी पहुंच पाए। खिलाड़ियों नशीले प्रोटीन से बचें। अपने माता-पिता की सेवा करे और नशे से दूर रह कर आगे बढ़े। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्ष एवं बीजेपी नेत्री सुनीता दांगी ने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक अच्छा कदम है युवाओं को खेल के माध्यम से सही दिशा देने का अनूठा प्रयास है। इससे युवा नशे से दूर रहेंगे। भिवानी टाइगर ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
प्रवक्ता अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि आज के मुकाबले में भिवानी टाइगर आरसीबी ने 67 बनाए। वहीं भिवानी टाइगर ने 9 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला दिनोद गांव व बापोड़ा के बीच रहा 101 का टारगेट रखा। 37 रनों से बापोड़ा ने जीत दर्ज की। इसके बाद सुई और पत्थरवाली के बीच मुकाबला रहा। जिसमें पत्थरवाली ने 94 बनाए। सुई टीम 27 रनों पर सिमट गई। 67 रनों से पत्थरवाली टीम ने जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच सुमित कुमार को दिया गया। जिन्होंने एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगा टीम को मजबूत किया। कैरु बनाम बापोड़ा के बीच मुकाबले में कैरु ने 8 ओवर में 71 रनों का टारगेट रखा। कैरु ने यह मुकाबला 15 रनों से जीत लिया।
Source link
भिवानी में नमा क्रिकेट चैंपियनशिप:बापोड़ा ने दिनोद को 37 रन से हराया, सुई को 27 रनों पर सिमेटकर पत्थरवाली विजेता
