![]()
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने आज नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल दुबई में बैठे एक नशा तस्कर द्वारा चलाया जा रहा था। वह पंजाब में अपने साथियों और विदेश में मौजूद दूसरे तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। एसएसओसी में एफआईआर दर्ज इस मामले में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इसका मकसद तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों और उनके संपर्कों का खुलासा करना है। पुलिस की सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर पंजाब पुलिस ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नशा तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभी तस्करों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
Source link
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल बेनकाब, 4 तस्कर अरेस्ट:काउंटर इंटेलिजेंस ने 20 किलो की हेरोइन पकड़ी; दुबई से चल रहा था नेटवर्क
