![]()
शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में बुधवार को परशुराम चौराहे के पास सड़क पर करीब ढाई फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सड़क पर पानी भरा होने के बीच मगरमच्छ को देखकर राहगीर रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर जाधव सागर तालाब में छोड़ दिया। बताया गया कि मगरमच्छ सड़क पर भरे पानी के बीच पहुंच गया था। कुछ लोगों ने लाठियों की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को काबू किया गया। इसके बाद उसे बोरी में रखकर जाधव सागर तालाब में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने नाले से आने की जताई आशंका स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान शहर में जलभराव और नालों का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ जलस्रोतों से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह मगरमच्छ भी नाले के रास्ते परशुराम चौराहे के पास पहुंचा होगा। बुधवार को पानी से बाहर आने के बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। चांदपाठा झील और जाधव सागर से आने की बात स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में चांदपाठा झील और जाधव सागर तालाब से मगरमच्छ शहर की कॉलोनियों तक पहुंच जाते हैं। नालों के रास्ते उनके रिहायशी इलाकों में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सड़क पर मगरमच्छ दिखने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Source link
शिवपुरी में सड़क पर दिखा ढाई फीट का मगरमच्छ:नाले के रास्ते रिहायशी इलाके में आया, बोरी में रखकर जाधव सागर तालाब में छोड़ा
