![]()
हिसार जिले में आदमपुर मंडी के जवाहर नगर में दो पक्षों के झगड़े में बीचबचाव करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने मकान की छत पर चढ़कर नीचे खड़े राहुल और सन्नी पर ईंट-पत्थर बरसा दी। इस हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आदमपुर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 3 अगस्त की रात मंडी आदमपुर के जवाहर नगर में हुई थी। दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल झगड़ा शांत कराने मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर अपने घर की छत पर चढ़कर राहुल और सन्नी पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों युवकों को ईंटें लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे दोनों युवक घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मंडी आदमपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल राहुल के बयान पर आदमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रोहताश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजुल उर्फ काकू निवासी जवाहर नगर, मंडी आदमपुर को अरेस्ट किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसक हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।
Source link
हिसार में युवकों पर ईंट फेंकने वाला अरेस्ट:झगड़े में बीचबचाव करने पहुंचे, दो पक्षों में हुआ आपसी विवाद
