Headlines

कोडरमा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:हरली बिरसोडीह रोड पर हुआ हादसा; 4 छात्र घायल, दो को ज्यादा आईं चोटें




कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र में बुधवार को बच्चों से भरी एक ओमनी वैन पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार चार छात्र घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह वैन तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह में अली पब्लिक स्कूल जा रही थी। यह रोज की तरह स्कूली बच्चों को हरली बिरसोडीह से स्कूल ला रही थी। दलदल मिट्टी होने के कारण वैन अनियंत्रित हो गई हरली पावर सब स्टेशन के पास वैन चालक ने सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने की कोशिश की। सड़क किनारे दलदल मिट्टी होने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटते ही आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने मिलकर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत झुमरीतिलैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने वैन को खाई से निकालकर सड़क पर भी लाया। लोगों के अनुसार, वैन काफी पुरानी है चश्मदीदों ने बताया कि वैन के अंदर बच्चों के बैठने के लिए लोहे के दो बेंच लगे थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह वैन काफी पुरानी है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के एसआई सुबोध सिंह निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज जारी जानकारी के अनुसार, वैन में बैठे दो छात्र अमन (8) और साधिका (8) को ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे बच्चों को घर भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *