![]()
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के जेल नेटवर्क को लेकर केंद्र और असम सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। रंधावा ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से पुलिस हिरासत में होने और असम की जेल में बंद होने के बावजूद जग्गू भगवानपुरिया बेखौफ होकर अंदर से ही अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा है। रंधावा का तर्क है कि भगवानपुरिया का नाम अमेरिका का हार्ड बॉल लिस्ट में शामिल है। सुखजिंदर रंधावा ने गृहमंत्री से मांग की है कि जग्गू भगवानपुरिया को अमेरिका को सौंप दिया जाए ताकि भगवानपुरिया पर अमेरिका में ही ट्रायल चलाया जा सके। असम जेल से कैसे चल रहा है नेटवर्क? रंधावा के गृह मंत्री से तीखे सवाल अमित शाह को भेजे पत्र में सांसद सुखजिंदर रंधावा ने केंद्र सरकार और असम की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई अहम सवाल पूछे हैं: असम जेल प्रशासन पर सवाल: रंधावा ने पूछा कि जब असम में भाजपा की ही सरकार है, तो जेल की सलाखों के पीछे बंद होने के बावजूद जग्गू भगवानपुरिया अंदर से अपना नेटवर्क कैसे संचालित कर रहा है? 11 वर्षों में एक भी केस में सजा नहीं: पत्र में जिक्र किया गया है कि जग्गू पर कुल 128 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2015 से पुलिस हिरासत में है। इसके बावजूद पिछले 11 वर्षों में उसे एक भी मामले में दोषी नहीं ठहराया जा सका है, जो हमारी कानूनी और जांच प्रणाली पर बड़ा सवाल है। अमेरिका की हार्ड बॉल लिस्ट में नाम: रंधावा ने की यूएसए को सौंपने की मांग सुखजिंदर रंधावा ने पत्र में अमेरिकी जांच एजेंसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि जग्गू भगवानपुरिया का नाम अमेरिका की ‘हार्ड बॉल लिस्ट’ में शामिल है। अमेरिका में चलाया जाए ट्रायल: रंधावा ने मांग की है कि भारत सरकार जग्गू भगवानपुरिया को तुरंत अमेरिका को सौंपे ताकि उस पर अमेरिका में कानूनी ट्रायल चलाया जा सके। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर साधा निशाना भाजपा द्वारा निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर तंज कसते हुए सांसद रंधावा ने कहा कि ऐसी यात्राएं सिर्फ एक दिखावा हैं। जब तक दो-दो महाद्वीपों में अपराध फैलाने वाला गैंगस्टर पुलिस हिरासत में रहकर जेल के अंदर से ही अपना गैंग चला रहा हो, तब तक पंजाब को नशा या अपराध मुक्त बनाना बिल्कुल असंभव है। रंधावा ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
Source link
MP रंधावा बोले-असम जेल से नेटवर्क चला रहे गैंगस्टर जग्गू:गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र; अमेरिका में ट्रायल चलाने का दिया सुझाव
