![]()
पानीपत जिले के गांव डाडोला में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा पहुंची। इस मौके पर हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गांव डाडोला में 53 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर भवन बनाया जाएगा। मंत्री पंवार ने बताया कि इस भवन के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए उनके निजी कोष से दिए जाएंगे। इसके अलावा, जिला परिषद 21 लाख रुपए और ब्लॉक समिति 11 लाख रुपए देगी। अंबेडकर भवन बनने से गांव में सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कुछ दिन पहले किया था मूर्ति का अनावरण उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही जालंधर से आए संत निरंजन दास ने डाडोला में अंबेडकर भवन और रविदास की मूर्ति का अनावरण किया था। मंत्री पंवार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों को मजबूत करना है क्योंकि इससे देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गांवों की भागीदारी से ही विकास की गति तेज होती है। भाईचारे का संदेश दे रही कलश यात्रा उन्होंने संत रविदास महाराज के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भाईचारे और मानवता का संदेश देते थे। हरियाणा सरकार उनके विचारों को मानते हुए विकास के काम कर रही है। संत रविदास की यह कलश यात्रा भी समाज में भाईचारे और समानता का संदेश लेकर लोगों तक पहुंच रही है।
Source link
पानीपत के डाडोला में 53 लाख से बनेगा अंबेडकर भवन:पंचायत मंत्री पंवार ने की घोषणा, निजी कोष से देंगे 21 लाख रुपए
