Headlines

अंबाला- 26-27 सितंबर को बूथों पर मिलेंगे BLO:मतदाता सूची में नाम जांचने का मौका, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां जमा होंगी




हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को लेकर 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन BLO सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोग प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांच सकेंगे साथ ही आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं है तो उसे शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। इसके साथ निर्धारित दस्तावेज और घोषणा-पत्र देना होगा। नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में बदलाव के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। वहीं किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित या दूसरे स्थान पर पहले से पंजीकृत व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। घर बैठे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे मतदाता दावे और आपत्तियां संबंधित एआरओ/एईआरओ कार्यालय में भी जमा की जा सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित BLO या निर्वाचन पंजीयन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 30 सितंबर तक आवेदन, 6 नवंबर को अंतिम सूची दावे और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *