Headlines

लुधियाना में पत्नी से परेशान पति ने किया सुसाइड:मरने से पहले बनाया वीडियो,सुसाइड लेटर में लिखा-कजन से है अवैध संबंध




लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले एक 3 मिनट 43 सेकेंड का वीडियो बनाया और एक सुसाइड लेटर लिखा। मृतक की पहचान केहर सिंह नगर निवासी विजय कुमार पठानिया के रूप में हुई है। वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर एक रिश्तेदार (कजन) के साथ कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। साथ ही ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। विजय की हालत बिगड़ने पर उसका भाई अजय पठानिया उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर पहुंचा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे खरड़ के अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विजय की मौत हो गई। 9 साल पहले हुई थी शादी, बच्चों से मिलने को लेकर भी विवाद विजय के भाई अजय पठानिया, निवासी टिब्बा रोड, ने बताया कि विजय की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से उसकी पारिवारिक जिंदगी में दखल बढ़ने लगा था। आरोप है कि विजय का साला और ससुराल परिवार के अन्य सदस्य उसे परेशान करते थे। अजय ने आरोप लगाया कि विजय की पत्नी के अपने ही एक रिश्तेदार के साथ कथित अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर विजय काफी परेशान रहता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अजय के मुताबिक, विजय को अपने दो बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जाता था। एक दिन पहले बच्चों से मिलने गया था अजय के अनुसार, घटना से एक दिन पहले विजय अपने बच्चों से मिलने गया था। वहां कथित तौर पर उसकी बहस हुई और उसे वापस भेज दिया गया। इसके बाद विजय हैबोवाल स्थित अपने किराए के कमरे पर लौट आया। पहले सुसाइड नोट लिखा, फिर बनाया वीडियो अजय ने बताया कि कमरे पर पहुंचने के बाद विजय ने पहले सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद वीडियो बनाया। वीडियो में उसने पत्नी पर लगाए गए आरोपों के अलावा ससुराल पक्ष से कथित प्रताड़ना की बात भी कही। इसके बाद उसने सल्फास निगल लिया। विजय की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर अजय उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे खरड़ रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट और वीडियो की जांच के बाद साफ होगी तस्वीर परिजनों के मुताबिक, विजय का शव खरड़ अस्पताल से लुधियाना सिविल अस्पताल लाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के लिए विजय का सुसाइड नोट और घटना से पहले बनाया गया वीडियो महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं। दोनों की जांच के बाद ही मामले में लगाए गए आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *