Headlines

शिवपुरी में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव:परिवार मजदूरी पर गया था, टीबी की बीमारी से था परेशान




शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा में बुधवार शाम 50 वर्षीय भूरा जाटव का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे और भूरा घर पर अकेले थे। सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मजदूरी से लौटने पर पत्नी ने देखा गांधीनगर वार्ड क्रमांक 13 निवासी भूरा पुत्र ओमकार जाटव के बेटे रंजीत, पत्नी गुड्डी बाई और दूसरे बेटे राजा बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे मजदूरी करने घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे गुड्डी बाई वापस लौटीं तो उन्होंने भूरा को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। टीबी का इलाज चल रहा था परिजनों के मुताबिक, भूरा जाटव पहले से टीबी की बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। घटना के पीछे की अन्य वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *