Headlines

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:चूरू में NH 11 पर हादसा, पुलिस कैंपर ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच की शुरू




चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एनएच 11 पर एक कैंपर की टक्कर से बाइक सवार 40 साल के युवक की मौत हो गई। यह हादसा जोरावरपुरा से लौटते समय हुआ। राजलदेसर थाना के एएसआई बजरंगलाल यादव ने बताया कि जेगणियां बीदावतान निवासी रामचंद्र मीणा (40) अपने निजी काम से जोरावरपुरा गए थे। वहां से लौटते समय रतनगढ़ की तरफ से आ रही एक कैंपर ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें राजलदेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई मदनलाल मीणा ने इस संबंध में राजलदेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मदनलाल की रिपोर्ट पर कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *