Headlines

सुपौल DTO में विजिलेंस की छापेमारी, डेटा ऑपरेटर गिरफ्तार:15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, अधिकारियों-कर्मचारियों से हुई पूछताछ, दस्तावेजों की जांच की




सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार दोपहर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची और अंदर जाकर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई मो. अजहर अली की शिकायत पर की गई। शिकायत में दिल्ली नंबर की वैगन आर कार को बिहार नंबर में ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने और लेने की बात कही गई है। नंदलाल पर रिश्वत लेने का आरोप शिकायत के मुताबिक, दिल्ली नंबर की वैगन आर कार को बिहार नंबर में ट्रांसफर कराने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें नंदलाल पर 15 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम DTO कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ टीम कार्यालय में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। टीम दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। निगरानी टीम के पहुंचने के बाद कार्यालय परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। अचानक हुई कार्रवाई से परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट फिलहाल निगरानी विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *