Headlines

कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:4 की मौत, कई घायल; बागड़ की ओर जा रहे थे श्रद्धालु




कुरुक्षेत्र के ढांडा रोड पर पिंडासरी गांव के पास गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली पलटने के बाद उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु बागड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिंडासरी गांव के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पुलिस व अस्पताल प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे और वे बागड़ की ओर जा रहे थे। हादसा किस वजह से हुआ, यह पुलिस की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *