![]()
मैनपुरी के ग्राम सहन में भगवान गणेश की सुबह आरती के बाद हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालु नहर पुल पहुंचे। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान गांव के पुरुषों और महिलाओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। इस अवसर पर लल्ली पांडेय, रोहित पांडेय, अनुराग पांडेय, गौरी शंकर पांडेय, भमर सिंह, संग्राम सिंह, सत्येंद्र सिंह, बिपिन चौहान, मोनू ठाकुर, शिवओम पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Source link
मैनपुरी में धूमधाम से विसर्जन यात्रा:अबीर गुलाल उड़ाते नहर पुल पहुंचे, नम आंखों से गणपति बप्पा विदाई
