![]()
जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने डोडा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 373.91 किलो डोडा पोस्त पकड़ा। नशे की तस्करी के लिए दिल्ली से चोरी की गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने टोल के पास वाहन को रोकने के लिए घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। तलाशी में स्कॉर्पियो से 374 किलो डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नई दिल्ली के केशवपुरम से चोरी की गई स्कॉर्पियो पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान टोल के पास तस्करों ने पुलिस की चेतक जीप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान एयरबैग खुलने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर और उसके साथ बैठा तस्कर स्कॉर्पियो छोड़ अंधेरे में फरार हो गए। देखिए, कार्रवाई से जुड़ी 2 PHOTO’S तस्करी की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस डांगियावास थाना सीआई राजूराम काला के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से स्कॉर्पियो में डोडा पोस्त की खेप आने की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आने पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी। बाईपास टोल पर नाकाबंदी देखकर चालक ने करीब 500 मीटर पहले डोलिया की तरफ गाड़ी मोड़ दी। कट्टों में भर रखा था डोडा-पोस्त पुलिस टीम ने पीछा किया तो स्कॉर्पियो ने चेतक जीप को जोर से टक्कर मार दी। आगे चलकर तस्कर अंधेरा होने स्कॉपियो छोड़कर भाग छूटे। थाने के एएसआई परमेश्वरलाल, हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद, छोटाराम, कॉन्स्टेबल अनिल, रिछपाल, जितेंद्र सिंह, हुकमाराम, सुनील, राजेंद्र, महेंद्र, सुरजाराम सहित अन्य जवानों द्वारा तलाशी में स्कॉर्पियो के अंदर 19 प्लास्टिक कट्टों में 373.91 किलो डोडा पोस्त मिला। इसकी अनुमानतित कीमत करीब 70 लाख है। जांच में गाड़ी पर लगी 26 BH 5885G नंबर की प्लेट फर्जी निकली। स्कॉर्पियो 21 जुलाई 2026 को केशवपुरम, नई दिल्ली से चोरी हुई थी। पुलिस ने मादक पदार्थ व स्कॉर्पियो जब्त कर मामला दर्ज किया है।
Source link
दिल्ली से चोरी हुई स्कॉर्पियो में नशे की तस्करी:तस्करों ने टोल के पास घेराबंदी में चेतक को टक्कर मारी; तस्कर फरार, 374 किलो डोडा जब्त
