![]()
किशनगंज में बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ठाकुरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध लॉटरी कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से डियर कंपनी की 1690 पीस लॉटरी टिकट बरामद की है। 1690 लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय गोविंद चंद्र मंडल के रूप में हुई है। वह परेशन मंडल का पुत्र है और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मुरलीगाछ चेकपोस्ट गोविंदपुर, थाना फाराबिदुआ का निवासी बताया गया है। नकदी और मोबाइल समेत सामान जब्त पुलिस ने आरोपी के पास से 1690 पीस डियर कंपनी की लॉटरी टिकट के अलावा 2765 रुपये नकद, एक पोको एंड्रॉयड मोबाइल, एक स्टेपलर और बिना नंबर प्लेट का एक टोटो (ई-रिक्शा) बरामद किया है। ठाकुरगंज क्षेत्र में कारोबार का आरोप पुलिस के अनुसार आरोपी ठाकुरगंज क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहा था। कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नेटवर्क में शामिल लोगों की तलाश पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के अलावा इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। लॉटरी टिकट कहां से मंगाए जा रहे थे और इसे किन इलाकों में खपाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में कारोबार पर नजर किशनगंज के पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में अवैध लॉटरी के कारोबार को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसपी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Source link
किशनगंज-अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक अरेस्ट:1690 टिकट मिले, नकदी-मोबाइल; स्टेपलर और बिना नंबर का ई-रिक्शा जब्त
