![]()
जोधपुर में राईकाबाग रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड के पास गुरुवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार- मृतक की पहचान लोहावट निवासी पन्ने सिंह (65) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पन्ने सिंह ने स्टेशन परिसर में दीवार पर लगी जाली से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत के कारणों का नहीं लग पाया पता स्टेशन परिसर में शव मिलने की सूचना से कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस अब मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। जीआरपी की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। परिजनों के पहुंचने और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Source link
राईकाबाग रेलवे-स्टेशन के पास बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान:दीवार की जाली से कपड़े का फंदा लगाया; जीआरपी ने शव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया
