Headlines

जालंधर में लूट के मामले में दो भाई गिरफ्तार:हथियार के बलपर राहगीरों से लूटे थे 5 हजार रुपये व मोबाइल, कपूरथला के रहने वाले हैं आरोपी




जालंधर के नकोदर सदर थाने की पुलिस ने राहगीरों से तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिन्होंने गांव पंदेर के पास एक राहगीर को घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी बूटा राम ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव बिल्ली चाओ निवासी निर्मल सिंह ने पूरी घटना बताई थी। पीड़ित के अनुसार, जब वह गांव पंदेर के पास से गुजर रहा था, तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तेजधार हथियार निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और डरा-धमकाकर उससे 5,000 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। कपूरथला के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पीड़ित निर्मल सिंह की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगा सिंह और उसके भाई हुकम सिंह उर्फ सोनू उर्फ आत्मा सिंह (पुत्रगण लखवंत सिंह) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला कपूरथला के गांव लट्टियांवाल के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उनसे अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *