![]()
पलवल में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम फरीदाबाद ने पलवल के खाईका गांव में तालीम डेयरी पर छापा मारा। टीम ने मौके पर 500 किलोग्राम पनीर और 100 किलोग्राम दूध नष्ट कर दिया। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम फरीदाबाद को सूचना मिली थी कि खाईका गांव की इस डेयरी में दूध से पनीर बनाते समय मिलावटी सामान का इस्तेमाल हो रहा है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी विवेक चौधरी के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग टीम फरीदाबाद की टीम ने ईश्वर कुमार (FSO पलवल) और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तालीम डेयरी का औचक निरीक्षण किया। डेयरी के मालिक तालीम, खाईका गांव के ही रहने वाले हैं। यहां देखें फोटो… खाने लायक नहीं मिला पनीर, कराया नष्ट जांच के दौरान डेयरी में करीब 500 किलो तैयार पनीर मिला। डेयरी संचालक ने वैध FSSAI रजिस्ट्रेशन दिखाया, जो सही पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध और तैयार पनीर का एक-एक सैंपल लिया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मौके पर साफ-सफाई ठीक नहीं थी और लगभग 500 किलो तैयार पनीर खाने लायक नहीं पाया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर पनीर और दूध को वहीं नष्ट कर दिया गया।
Source link
पलवल में दूध डेयरी पर सीएम फ्लाइंग टीम की रेड:500 किलो पनीर कराया गया नष्ट, मिलावट की सूचना पर हुई कार्रवाई
