Headlines

लुधियाना में बी-फार्मेसी छात्र की एक्सीडेंट में मौत:दो दिन पहले कालेज में करवाई थी एडमीशन,एक्टिवा पर दोस्त के साथ लौट रहा था




लुधियाना में गिल नहर के पास डी-मार्ट के वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी परवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हुआ या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। घायल परवीन को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक बस्ती जोधेवाल के बापू स्कूल इलाके में रहते थे और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे। रोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिग्मा कॉलेज में कर रहा था बी-फार्मेसी की पढ़ाई रोहित के भाई वरिंदर कुमार ने बताया कि रोहित करीब 20 साल का था और सिग्मा कॉलेज से बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के मुताबिक रोहित के पिता सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। एक अन्य इलाका निवासी ने बताया कि रोहित कालेज से वापस लौट रहा था। कनाल रोड पर एक एम्बूलेंस गलत दिशा में खड़ी थी। एक्टिवा उसमें टकराई और पीछे से आ रहा ट्रक उन पर चढ़ गया। पता चला है कि ट्रक और एम्बूलेंस वाला भी भाग गया है। थाना सदर की पुलिस से मांग है कि दोनों आरोपियों को पकड़ा जाए। CCTV फुटेज से ट्रक की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद चौकी मराडो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हादसे की पूरी घटना, ट्रक की रफ्तार और चालक की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *