Headlines

कोंडागांव में भारी बारिश से स्कूल बंद, कई रास्ते बाधित:नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों में जलभराव; खतरे के बीच गणेश विसर्जन जारी




कोंडागांव में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई छोटी-बड़ी जलधाराओं में तेज बहाव है। निचले इलाकों और बस्तियों में पानी भर गया है। कई सड़कों पर पानी भरने और पुलों के ऊपर से बहने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। इस दिन होने वाली तिमाही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाली जगहों से दूर रहने की अपील की है। तेज बहाव के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बारिश और नदी-नालों में तेज बहाव के बावजूद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। कई जगह लोग प्रतिमाओं को पानी तक ले जाकर विसर्जन करते दिखे। तेज बहाव में पानी में उतरना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से विसर्जन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। नदी-नालों के आसपास भीड़ से बचने की अपील बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। गहरे पानी, तेज बहाव और फिसलन वाली जगहों पर हादसे का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों में उतरने और उनके आसपास भीड़ लगाने से बचने को कहा है। मर्दापाल-कोंडागांव मार्ग पर पुल के ऊपर पानी लगातार बारिश का असर ग्रामीण कनेक्टिविटी पर भी पड़ा है। मर्दापाल से कोंडागांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके चलते आवाजाही बंद हो गई है। लोगों को पानी कम होने तक इस मार्ग से नहीं जाने की सलाह दी गई है। कोंडागांव-नारायणपुर मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित कोंडागांव से नारायणपुर जाने वाले मार्ग पर भी नदी-नालों में पानी बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्रामीण इलाकों से शहर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *