Headlines

अंधेरे में खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत:कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर हादसा; अमलडीहा बस स्टैंड के पास बिना संकेतक खड़ी थी ट्रेलर




कोरबा जिले के कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमलडीहा बस स्टैंड के पास देर रात सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट और संकेतक के खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार पल्सर बाइक जा घुसी। हादसे में 21 वर्षीय सागर कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। सागर कंवर बनवार गांव का रहने वाला था। वह कटघोरा में एक निजी कंपनी में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमलडीहा बस स्टैंड के पास यह हादसा हो गया। अंधेरे में ट्रेलर नहीं दिखा जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट और किसी संकेतक के खड़ा था। अंधेरा होने के कारण सागर को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रेलर में जा घुसी। सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत टक्कर इतनी तेज थी कि सागर बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक की लाइट जलती रही। इसी दौरान राहगीरों की नजर बाइक पर पड़ी। लोगों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे खड़े वाहनों से हादसे का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर ट्रेलर और ट्रक चालक सड़क किनारे बिना संकेतक के वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार खराब वाहन भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं। रात के समय ये वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने और वाहनों में पार्किंग लाइट, जरूरी संकेतक लगाने की व्यवस्था सख्ती से लागू कराने की मांग की है। कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा गुरुवार को कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा से कोरबा आ रही गिट्टी लोड मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। चालक ने समय रहते मालगाड़ी रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना दोपहर करीब 1 बजे कोरबा यार्ड के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी के बीच का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बे को वापस पटरी पर लाया। मालगाड़ी के दोनों हिस्से किए अलग डिब्बे के पटरी से उतरने के बाद रेलवे टीम ने मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को अलग किया। पहले खराब हुए हिस्से को हटाया गया। इसके बाद मेमू लोकल ट्रेन को आगे रवाना किया गया। घटना के कारण मेमू ट्रेन काफी देर से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ महीने पहले भी पटरी से उतरी थी मालगाड़ी कोरबा में मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले एसईसीएल रेलवे साइडिंग पर कोयले से लदी मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई थी। उस घटना में रेलवे और एसईसीएल को नुकसान हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद रेलवे ट्रैक के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समय पर ट्रैक की जांच और मरम्मत नहीं होने से ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि, इस घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल, रेलवे टीम ने ट्रैक को ठीक कर दिया है। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *