![]()
गुरुग्राम के बसई इलाके की विश्वकर्मा कॉलोनी में स्थित प्राचीन चौगन्नी माता मंदिर के गेट पर गुरुवार रात एक छह माह की बच्ची को छोड़ दिया गया। इस घटना में बच्ची के सिर में चोट लगी, जिसे बाद में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। बच्ची को छोड़ने की ये घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-10ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि इलाज के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ पुलिस आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी भीं खंगाल रही है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बच्ची को गोद में उठाए मंदिर के गेट पर पहुंचता है। इसके बाद कुछ देर यहां वहां देखता है। फिर मंदिर के गेट पर चप्पल उतार कर बच्ची को गेट के पास अंदर छोड़ देता है और तुरंत बाहर आ जाता है।
Source link
गुरुग्राम: मंदिर के गेट पर छोड़ी छह माह की बच्ची:बच्ची के सिर में लगी चोट, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
