Headlines

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितंबर को ट्रायल:6 टीमों के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी, 21 अक्टूबर से होगी लीग की शुरुआत




रायपुर में होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीमों का चयन शुरू हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाड़ियों के चयन के लिए 28 और 29 सितंबर को दो दिवसीय ट्रायल रखा गया है। ट्रायल रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में सुबह 9 बजे से होगा। इन ट्रायल के जरिए लीग की 6 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयन प्रक्रिया को तय नियमों और मापदंडों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। लीग का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। ट्रायल से पहले लिखित में बताने होंगे चयन के नियम विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने छत्तीसगढ़ हॉकी संघ को जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि ट्रायल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को चयन के मापदंड और पूरी प्रक्रिया की लिखित जानकारी दी जाए। चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से तय नियमों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रायल पूरा होने के बाद चयनित 6 टीमों की सूची और चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट खेल संचालनालय को देने के लिए भी कहा गया है। इन 3 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ट्रायल की व्यवस्था और तकनीकी सहयोग के लिए विभाग ने तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इनमें दीनू प्रसाद पटेल, खेल अधिकारी रश्मि संध्या एक्का, सीनियर हॉकी प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक शामिल हैं। लीग में उतरेंगी ये 6 टीमें छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली 6 टीमें खेलेंगी। टॉप-4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल प्रतियोगिता में सभी 6 टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी। मुकाबलों के बाद अंक तालिका में शीर्ष 4 स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में आमने-सामने होंगे। लीग के सभी मैचों में अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति हॉकी इंडिया की ओर से की जाएगी। लोगो में छत्तीसगढ़ का नक्शा, टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ लीग का लोगो छत्तीसगढ़ के नक्शे पर आधारित है। इसमें केसरिया और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। आगे बढ़ती नारंगी रेखा प्रदेश के लगातार आगे बढ़ने और प्रगति का प्रतीक है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इसका अर्थ है- ‘चलो दोस्त, हॉकी खेलते हैं।’ शुभंकर ‘बघवा’, मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे लीग का आधिकारिक शुभंकर ‘बघवा’ है, जो बाघ पर आधारित है। इसे छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव विरासत के साथ साहस, शक्ति और निडरता का प्रतीक बताया गया है। टूर्नामेंट के दौरान हॉकी मैचों के साथ रोजाना विशेष मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लीग के सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इससे बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों और युवाओं के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *