![]()
मंदसौर में नाहरगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 6 मोटरसाइकिल और एक भैंस बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। मामला 22 सितंबर को सामने आया था। नाहरगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक 17 अगस्त को घर के बाड़े से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा। 6 बाइक बरामद
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर 6 मोटरसाइकिल और एक भैंस बरामद की गई। इनमें बजाज बॉक्सर, होंडा यूनिकॉर्न, दो हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो सुपर स्प्लेंडर और बजाज CT100 शामिल हैं। एक गिरफ्तार, दो की तलाश पुलिस ने राजेश पिता रामलाल कंजर निवासी लाखाखेड़ी, झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। उसके साथी संजय पिता राजकुमार कंजर और धन्ना पिता राधेश्याम कंजर, दोनों निवासी लाखाखेड़ी, फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Source link
मंदसौर में चोरी का खुलासा: 6 बाइक और भैंस बरामद:मंदसौर में चोरी का खुलासा: 6 बाइक और भैंस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; दो साथी फरार
