Headlines

कांगड़ा में दो कारों की भिड़ंत, एक में लगी आग:डॉक्टर समेत तीन लोगों की हालत घायल; गजरेड़ा फोरलेन पर हादसा




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे दौलतपुर के पास गजरेड़ा फोरलेन पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक आई-20 कार में आग लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक ही लेन पर गलत दिशा से आ रही आई20 कार ने सामने से आ रही फॉर्चूनर कार को टक्कर मार दी। हादसे की जांच में जुटी टीम- DSP घायलों में टांडा में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर कर्ण शर्मा शामिल हैं। वे जयंती विहार कॉलोनी कांगड़ा के रहने वाले हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फॉर्चूनर में सवार लखविंद्र कौर और सुखविंद्र सिंह (निवासी संगरूर, पंजाब) भी घायल हुए हैं और उन्हें टांडा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *