![]()
दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। पत्रकारों से बातचीत में सहस्रबुद्धे ने कहा कि दिल्ली में केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर भाजपा से उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सात लोकसभा सांसद भी भाजपा के हैं और सरकार के कामकाज के परिणाम जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। सहस्रबुद्धे ने कहा कि पार्टी इन्हीं मुद्दों और उपलब्धियों के साथ आगामी निगम चुनाव की तैयारी करेगी। गौरतलब है कि 2017 के एमसीडी चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। अगले एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों के लिए मतदान होना है। पार्टी नेताओं के अनुसार, सहस्रबुद्धे के संगठनात्मक अनुभव से दिल्ली भाजपा के कामकाज को दिशा देने में मदद मिलेगी।
Source link
दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने संभाला पदभार:कहा- अगले एमसीडी चुनाव में पूरे आत्मविश्वास से उतरेगी पार्टी
