![]()
रोहतक के कमला नगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। मृतक की पहचान कपिल पुत्र सतीश बंसल निवासी कमला नगर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, कपिल ने घर के अंदर हॉल में लगे जाल से रस्सी बांधी और बड़े फ्रीज के ऊपर खड़े होकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कपिल को नीचे उतारा और पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ सो रहे भतीजे ने लटका देखा बताया जा रहा है कि मृतक कपिल के घर चिनाई का काम चल रहा है। बाहर से ही सीढ़ियां ऊपर की तरफ जाती है, जहां से मजदूर सामान लेकर जा रहे थे। कपिल ने दरवाजे को बंद कर रखा था। कपिल के पास उसका भतीजा सो रहा था। इसी दौरान कपिल ने फांसी लगा ली। जब भतीजे की आंख खुली तो उसने कपिल को लटके हुए देखा और मजदूरों को बताया। बड़ा भाई ससुराल गया, पिता दुकान पर कपिल का बड़ा भाई अपनी ससुराल पत्नी को लाने के लिए गया था, जबकि दूसरे नंबर वाला भाई अपने पिता के साथ दुकान पर काम कर रहा था। कपिल की मां वैश्य महिला कॉलेज में चपरासी हैं, जो अपने काम पर गई हुई थी। मजदूरों ने कपिल के बड़े भाई को सूचना दी, जिसने आकर चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसियों को मामले की जानकारी मिली। ई-रिक्शा में लेकर पीजीआई गए परिजन कपिल को पड़ोसियों की मदद से फांसी के फंदे से नीचे उतारा और ई-रिक्शा में लेकर परिवार के लोग पीजीआई पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले में कर रही जांच शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। शव का कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
Source link
रोहतक में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:जाल पर रस्सी बांधकर लगा रखा था फंदा; पास सो रहे भतीजे ने लटका देखा
