Headlines

रेवाड़ी में पेड़ से टकराई प्राइवेट बस:पूर्व सैनिक की मौत, 11 घायल; 30 सवारियों से भरी बस कोसली जा रही थी




रेवाड़ी से कोसली आ रही यात्रियों से भरी एक निजी बस बुधवार को कोसली-टूमना रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान बालधन गांव निवासी दीपचंद (87) के तौर पर हुई है, जो पूर्व सैनिक थे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घायलों में ये शामिल घायलों में रेवाड़ी निवासी शिवम, रामपुरी निवासी प्रहलाद, बालधन खुर्द निवासी दीपक, राजस्थान निवासी अनुष्का, सुरहेली निवासी बस्तीराम, बेरली खुर्द निवासी अधिवक्ता सावंत, नयागांव निवासी धर्मपाल और बीरमती, टूमना निवासी कोमल, मनीषा तथा राजाराम शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *