Headlines

हिसार में युवक के कुल्हे में मारा चाकू:अंदर तक धंसा, गंभीर; SBI बैंक में चपड़ासी का करता है काम




हिसार में देर शाम पटेल नगर में 20 वर्षीय एक युवक को गली के ही एक दूसरे युवक ने चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के कूल्हे के नीचे गड़ गया है। युवक को दर्द के बीच ई-रिक्शा पर बैठाकर हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 20 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। युवक के दोस्तों ने बताया कि समीर का किसी से कोई विवाद नहीं है। वह डाबड़ा चौक स्थित SBI बैंक में चाय-पानी पिलाने का काम करता है। आज शाम को वह जब वह बैंक से घर गया तो उसकी गली में ही एक लड़के से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इस विवाद में युवक ने समीर को चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के पिछले हिस्से में गड़ गया। युवक दर्द के मारे वहीं गिर गया। इसके बाद मोहल्ले के आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को आनन-फानन में हिसार के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन ने युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस युवक का बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक का आखिरकार विवाद क्या था। घटना के बाद चाकू मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *