Headlines

बालोद और दल्लीराजहरा में 5 व 6 को लगेंगे शिविर



बालोद | सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर की तिथि और स्थानों में संशोधन किया गया है। नगरपालिका परिषद बालोद एवं नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा में अब न्यूनतम दो-दो शिविर आयोजित किए जाएंगे। दल्लीराजहरा के वार्ड 1 से 14 तक के नागरिकों के लिए 5 अक्टूबर को नगर पालिका कार्यालय परिसर दल्लीराजहरा में शिविर लगाया जाएगा। वहीं वार्ड 15 से 27 के लिए 6 अक्टूबर को गांधी चौक दुर्गा मंच के पास दल्लीराजहरा में शिविर आयोजित होगा। बालोद के वार्ड 1 से 10 के नागरिकों के लिए 5 अक्टूबर को गांधी भवन बुधवारी बाजार बालोद में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 11 से 20 के नागरिकों के लिए 6 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद बालोद के सी-मार्ट परिसर में शिविर लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *