कैमूर के रामगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.
अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक गोड़ासरा पोखरा से हुई।
मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। एसडीएम ने लोगों के बीच सफाई का संदेश देते हुए खुद सफाई कर मिसाल पेश की।
देखें, मौके से आई तस्वीरें…


पोखरा से दुर्गा चौक तक चला सफाई अभियान
गोड़ासरा पोखरा परिसर की सफाई के बाद अभियान की टीम दुर्गा चौक पहुंची। यहां आसपास के इलाके में जमा कचरे की सफाई कर क्षेत्र को कचरा मुक्त किया गया। अभियान में वन विभाग के रेंजर कुंदन कुमार समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
‘सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी’
एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है और अपने आसपास साफ-सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखने की अपील की।

पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
