![]()
भाजपा जिला कार्यालय देहरा में शनिवार को हरिपुर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर आक्रोश रैली निकाली। रैली भाजपा जिला कार्यालय देहरा से शुरू होकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक तक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। रैली में हरिपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोमन भक्कल, भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष अजय खट्टा, पूर्व विधायक होशियार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आज जनता ने तीर-कमान उठाया है, उसी तरह देहरा की जनता ने भी तीर-कमान उठा लिया है। होशियार सिंह ने कहा कि प्रदर्शन से जनता में नया जोश देखने को मिला है। सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और कथित तौर पर की जा रही मनमानी को अब सहन नहीं किया जाएगा। देहरा में भी भाजपा की जीत का दावा पूर्व विधायक ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और देहरा में भी भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
Source link
देहरा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली:पूर्व MLA होशियार सिंह बोले-जनता ने तीर-कमान उठा लिया; सरकार की मनमानी नहीं सहेंगे
