Headlines

Amritpal Singh Aide Chamkaur Singh Detained at Delhi Airport


दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चमकौर सिंह ने वीडियो बनाकर जारी किया।

‘वारिस पंजाब दे’ के तरनतारन जिला प्रधान चमकौर सिंह को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को रोके लिया। चमकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि वह इंग्लैंड से दिल्ली पहुंचे थे। उनकी फ्लाइट करीब 11:15 बजे लैंड हुई, जिसके बाद करीब 11:30 बज

.

चमकौर सिंह के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में बंदी सिखों और भाई अमृतपाल सिंह खालसा की रिहाई को लेकर 28-29 तारीख को हुए प्रदर्शन के संबंध में उनके खिलाफ केस दर्ज है। इसी मामले के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर रोके जाने की बात कही गई।

उन्होंने बताया कि करीब 4 से साढ़े 4 घंटे बीत चुके हैं। उनकी पंजाब जाने वाली ट्रेन भी छूट गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चमकौर सिंह ने आशंका जताई कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक छोटे कमरे में रखा गया है और बाहर जाते समय सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर ज्यादती करने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज मामलों से डरने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने समर्थकों से वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की।

वीडियो में चमकौर सिंह ने ये बातें कही…

  • वीडियो में चमकौर सिंह ने कहा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। संगतों से जरूरी अपील है कि मैं दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठा हूं। लगभग 11:15 बजे मेरी फ्लाइट यहां उतरी थी और अब करीब 4 बज गए हैं। मुझे 11:30 बजे से इमीग्रेशन वालों ने एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा हुआ है।
  • उन्होंने कहा- मैंने आगे पंजाब जाना था और मेरी ट्रेन भी कैंसिल हो गई है। अब मुझे यहां बैठे करीब चार-साढ़े चार घंटे हो गए हैं और मुझे हैरेसमेंट किया जा रहा है। पहले इमीग्रेशन वाले आए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में बंदी सिंखों की रिहाई के लिए जो मोर्चा लगा था, उसमें आपके ऊपर पर्चा है। जो 28-29 तारीख को हमने वहां बंदी सिंखों की रिहाई और भाई अमृतपाल सिंह खालसा जी की रिहाई के लिए प्रोटेस्ट किया था।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि उसी पर्चे को लेकर यहां इमीग्रेशन वालों ने मुझे रोका हुआ है। चार-साढ़े चार घंटे हो गए हैं, अभी तक कोई अपडेट नहीं बता रहे। मैं दो-तीन बार पूछ भी चुका हूं, एक बार अभी भी पूछकर आया हूं। अब इनका यह कहना है कि चंडीगढ़ की जो पुलिस टीम है, वह यहां आ रही है।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि अधिकारियों कह रहे हैं कि आपके साथ उन्हें आकर बातचीत करनी है। पता नहीं बातचीत करनी है या अरेस्ट करना है। मैं यहां एयरपोर्ट पर बैठा हूं। मैं संगतों को बताना चाहता हूं कि मैं इंग्लैंड से आज वापस लौटा था और यहां दिल्ली के नेशनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठा हूं।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि बंदी सिंखों के लिए बहुत पर्चे और भी हमारे सिंखों के ऊपर पड़े हैं। पर्चे हमने अपने सिर-माथे पर स्वीकार किए थे और आगे के लिए भी स्वीकार करते हैं। हमें इनकी कोई परवाह नहीं है। लेकिन लगभग चार-साढ़े चार घंटे हो गए हैं। अभी तक इन्होंने कोई सही-गलत की बात यहां नहीं बताई। मैं यहां बैठा हूं, हैरेसमेंट कर रहे हैं। यहां एक छोटे से कमरे में बैठाया हुआ है और बाहर भी निकलना है तो साथ दो लोग जाते हैं।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि इसलिए मैं संगतों से अपील करना चाहता हूं कि भगवंत मान की जो सरकार है, वह हमारे साथ धक्केशाही कर रही है। हम सिखी का प्रचार-प्रसार करने के लिए देश-विदेश में गए हैं। इंग्लैंड भी गए, वहां भी जाकर पंथ और पंजाब का प्रचार किया है। वहां जाकर बड़ी कद्रता की है।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि अब मैं यहां पंजाब वापस लौटा हूं और यहां आकर इन्होंने जो धक्केशाही की है, यहां हैरेसमेंट कर रहे हैं। पता नहीं जब तक इन्होंने छोड़ा नहीं है, अरेस्ट करना है, क्या करना है या कोई और झूठा पर्चा मेरे ऊपर डाल सकते हैं।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि यहां आकर कह रहे हैं कि चंडीगढ़ पुलिस आ रही है, दिल्ली एयरपोर्ट के ऊपर। बाकी वाहेगुरु जानता है, महाराज जानता है कि इन्होंने अरेस्ट करना है या क्या करना है। मैं संगतों की जानकारी के लिए यह वीडियो डाल रहा हूं, लाइव करके बता रहा हूं कि अभी मैं यहां बैठा हूं।
  • चमकौर सिंह ने कहा कि आप यह देख सकते हैं, यह कमरा है और बाहर इनकी सिक्योरिटी है। हमारे बैग पड़े हैं, बैग भी लेकर नहीं दिए हैं। मैं यहां बैठा हूं। इसलिए वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि पता लगे कि भगवंत मान की सरकार, जिन्होंने हमारे पासपोर्ट के नंबर डालकर हमें देश-विदेश में पार्टी का प्रचार करने या भाई अमृतपाल सिंह की जो लहर बन रही है, उसे रोकने के लिए प्रयास कर रही है।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

सांसद अमृतपाल 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे:अयाली बोले- एक सीट मालवा दूसरी माझा से होगी; CM भगवंत मान से भी मुकाबला हो सकता है

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में पंजाब की 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तरफ से इसे फाइनल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए अकाली दल-वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि अमृतपाल किन 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे, ये पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड डिसाइड करेगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *