![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 24 घंटे से ज्यादा समय से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश का असर अमरकंटक से जुड़ी आवाजाही पर भी पड़ा है। अमरकंटक जाने वाले सभी प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे उसका जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। अमरकंटक वाया जलेश्वर मार्ग पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही बड़े पेड़ और मिट्टी सड़क पर आ गई, जिससे रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई। भूस्खलन के कारण सड़क किनारे का एक हिस्सा भी मिट्टी कटने से बह गया है, जिससे मार्ग पर खतरा और बढ़ गया है। विश्वविद्यालय और दुर्गधारा वाले रास्ते भी बंद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और दुर्गधारा होते हुए अमरकंटक जाने वाले रास्तों पर भी आवाजाही ठप है। इन मार्गों पर कहीं पुलों के ऊपर पानी बह रहा है तो कहीं पेड़ गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है। निचले इलाकों में जलभराव, संपर्क प्रभावित लगातार बारिश के कारण जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। लोगों से उफनते नदी-नालों और खतरनाक रास्तों पर नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Source link
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश:अमरकंटक के रास्ते बंद, पहाड़ धंसा, नदी-नाले उफान पर, जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
