![]()
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा ढाबला फंटे के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। तेज रफ्तार लोडिंग डंपर ने बाइक सवार महिपाल सिंह तोमर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खाखरिया खेड़ी निवासी महिपाल सिंह तोमर बाइक से जा रहे थे। ढाबला फंटे के पास उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। महिपाल सिंह तोमर शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में गणित के वरिष्ठ शिक्षक थे। वे प्रभारी प्रधान अध्यापक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके निधन से परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों में दुख है। हादसे की सूचना पर नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
डंपर ने शिक्षक को कुचला, मौत:मंदसौर में वाहन छोड़कर भागा चालक, बाइक के आगे का हिस्सा टूटा
