Headlines

डिप्टी मेयर के लिए भाजपा 2 नामों में फंसी थी:वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे विजय पंवार का नाम फाइनल हुआ, पांच साल पहले संगठन में हुई एंट्री




जोधपुर नगर निगम में भाजपा ने अपना मेयर और डिप्टी मेयर दोनों बना लिया है। शुक्रवार को मेयर पद के चुनावों में प्रसन्नचंद मेहता ने जीत ​हासिल की थी। शनिवार को हुए ​डिप्टी मेयर के चुनावों में विजय पंवार ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल करीम जॉनी को हरा दिया। भाजपा में डिप्टी मेयर के चेहरे के लिए नाम फाइनल करना आसान नहीं रहा। डिप्टी मेयर के पद को लेकर विजय पंवार और बाकी संभावित दावेदारों को लेकर भाजपा में देर रात तक बैठकों और चर्चाओं का दौर चला। दो प्रमुख नामों पर चर्चा हुई। शनिवार सुबह करीब 4 बजे विजय पंवार के नाम पर सह​मति बनी। पंवार संघ से जुड़े हैं। संघ में स्वयं सेवक के तौर पर पहचान थी। पहली बार चुनाव लड़कर डिप्टी मेयर बने। सुबह चार बजे तक उनके नाम पर चली चर्चा, संभावित दावेदार भी थे रेस में जानकारी अनुसार, शुक्रवार को मेयर का चुनाव होने के बाद भाजपा ने डिप्टी मेयर के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया था। शाम को करीब डेढ़ घंटे तक नामों को लेकर चर्चा चली। इस दौरान दो प्रमुख नामों को लेकर कई बार चर्चा हुई। इसके बाद देर रात दोबारा संभावित दावेदारों को लेकर बातचीत हुई। सभी पार्षदों से भी राय ली गई। संगठन के पदाधिका​रियों के बीच देर रात तक डिप्टी मेयर के प्रत्याशी को लेकर बैठकों का दौर चला। आखिर सुबह 4 बजे तय किया गया कि विजय पंवार डिप्टी मेयर के दावेदार होंगे। पांच साल पहले संगठन में एंट्री, पूर्व सीएम के रिश्तेदार को हराया विजय पंवार माली समाज से आते हैं। पांच साल पहले संगठन में सक्रिय भूमिका में रहे। बताया जाता है कि वे संघ की पंसद भी हैं। इस बार उन्हें पहली बार मंडोर के वार्ड नंबर 98 से पार्षद का टिकट दिया गया। पहली बार में जीत हासिल कर डिप्टी मेयर भी बने। इन चुनावों में उनके चर्चा में आने का सबसे बड़ा कारण निकाय चुनाव का ​परिणाम भी था। उनके सामने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के रिश्तेदार प्रशांत कच्छावा थे, जिसे उन्होंने 1316 वोटों से हाराया। भाजपा ने इसलिए चुना पंचार को डिप्टी मेयर के लिए पंवार मंडोर क्षेत्र से आते हैं। ये इलाका ​सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है। पंवार माली समाज से आते हैं। संघ और संगठन में सक्रिय है। इसके अलावा समाज में भी काफी सक्रिया है। स्थानीय लोगों के साथ ग्राउंड कनेक्टिविटी बेहतर है। युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में युवाओं के साथ विधानसभा क्षेत्र समेत कम्युनिटी फैक्टर को देखते हुए पंवार को चुना गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *